सही दिशा में जा रहा है चंद्रयान, दक्षिणी ध्रुव पर उतरेगा रोवर: इसरो
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भारत का महत्वाकांक्षी मिशन चंद्रयान-2 जिसे आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा से लांच किया गया था, सही दिशा में आगे बढ़ रहा है। देश के दूसरे चंद्रमिशन को लेकर इसरो ने यह मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस समय मिशन को लेकर किसी अपडेट की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा, ‘वैसे तो एक छोटी सी उपलब्धि है, जिसे हम अभी नहीं बताएंगे। लेकिन जब सही समय आएगा तो उसकी सूचना सामने रखेंगे।'
