आ गई 'चंद्रयान 3' की लॉन्चिंग की तारीख, 14 जुलाई को रचा जाएगा इतिहास
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
भारत 14 जुलाई को दोपहर 2:35 बजे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से स्पेसशिप 'चंद्रयान 3' लॉन्च करेगा। इसरो ने यह जानकारी दी। इसरो चीफ एस सोमनाथ ने बताया कि यान 23 या 24 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग की कोशिश करेगा। इसे बुधवार को ही लॉन्चिंग व्हीकल LVM-III में फिट किया था। इस मिशन का पूरा बजट 651 करोड़ रुपए का है।
