पृथ्वी की कक्षा छोड़कर चांद की तरफ बढ़ा चंद्रयान-3
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Business Today
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने मंगलवार को चंद्रयान-3 अंतरिक्षयान को पृथ्वी की कक्षा से निकालकर सफलतापूर्वक चांद की कक्षा की तरफ रवाना किया। इसरो ने बयान में कहा, 'चंद्रयान-3 ने पृथ्वी की कक्षा का चक्कर पूरा कर लिया है और अब यह चांद की तरफ बढ़ रहा है।' इसरो ने बताया कि ISTRAC सफलतापूर्वक पेरिजी फायरिंग की गई। जिसके बाद अंतरिक्षयान ने चांद की अपनी यात्रा शुरू कर दी है।
