चंद्रयान-3 अब चांद की सतह से 25 किलोमीटर दूर, 23 अगस्त को सॉफ्ट लैंडिंग की उम्मीद
Shortpedia
Content Team
Image Credit: newsbyte
भारत के चांद मिशन चंद्रयान-3 का लैंडर दूसरी और आखिरी डीबूस्टिंग के बाद ऐसे ऑर्बिट में पहुंच गया है, जहां से चांद का निकटमत बिंदु 25 किलोमीटर और सबसे दूर 134 किलोमीटर है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के मुताबिक, इसी ऑर्बिट से यह 23 अगस्त, 2023 को चांद के दक्षिणी ध्रुव में सॉफ्ट लैंडिंग का प्रयास करेगा। चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम स्वचालित मोड में चांद के ऑर्बिट में उतर रहा है।