चंद्रयान-3 चंद्रमा के और करीब पहुंचा, 23 अगस्त को होगी लैंडिंग
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India
इसरो ने आज तीसरी बार चंद्रयान-3 की ऑर्बिट घटाई। अब चंद्रयान 150 किलोमीटर x 177 किलोमीटर की ऑर्बिट में आ गया। चंद्रयान-3 चंद्रमा की ऐसी कक्षा में घूम रहा है, जिसमें उसकी चांद से सबसे कम दूरी 150 किलोमीटर और सबसे ज्यादा दूरी 177 किलोमीटर है। ऑर्बिट घटाने के लिए यान के इंजन कुछ देर चालू किए गए। 17 अगस्त को इसरो इसके प्रोपल्शन मॉड्यूल को लैंडर से अलग करेगा।
