x

चंद्रयान-3 आज रात 2 बजे चंद्रमा के और करीब आएगा

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Bhaskar

इसरो आज रात 2 बजे चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर को डीबूस्टिंग के जरिए चंद्रमा के और करीब लाएगा। इस ऑपरेशन के बाद लैंडर की चंद्रमा से न्यूनतम दूरी 30 किलोमीटर और अधिकतम दूरी 100 किलोमीटर रह जाएगी। सबसे कम दूरी से ही 23 अगस्त को शाम 5 बजकर 47 मिनट पर सॉफ्ट लैंडिंग की जाएगी। 23 अगस्त को लैंडिंग में समस्या आती है तो एक महीने बाद फिर प्रयास होगा।