NIT के 3 छात्रों ने मक्के के आटे से बनाई प्लास्टिक, हो सकेगी रिसाईकिल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Social Media
छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित NIT के 3 छात्रों ने ऐसी प्लास्टिक बनाई है, जोकि 100% बायोडिग्रेडेबल यानी कि नष्ट होने वाली है। नॉर्मल प्लास्टिक जहां 100 साल में नष्ट होता है, ये प्लास्टिक केवल 1 साल में नष्ट होगा। इसे रिसाईकिल किया जा सकता है। ये सिंगल यूज प्लास्टिक का बेहतर विकल्प हो सकता है। इस अविष्कार के लिए एक कार्यक्रम में छात्रों को प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया है।
