चीन ने लॉन्च किया पूरी दुनिया पर नजर रखने वाला उपग्रह
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
चीन ने दुनिया पर नजर रखने वाला सेटेलाइट लॉन्च किया। पृथ्वी के किसी भी कोने की तस्वीर सेटेलाइट से ली जा सकेगी। निगरानी उपग्रह गाओफेन-14 शीचांग सेटेलाइट सेंटर से लॉन्च किया गया। इसके पहले चीन ने 40 साल के इतिहास में चंद्रमा से सैंपल लाने का अभियान भी लॉन्च किया था। दूसरी ओर जापान ने पृथ्वी से 30 करोड़ किलोमीटर की दूरी पर स्थित रियूगू नामक क्षुद्रग्रह से सैंपल लाने में बड़ी सफलता हासिल की।
