x

चंद्रमा से नमूने लेकर पृथ्वी पर वापस लौटा चीन का यान

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

चीनी यान चांद से चट्टानों और मलबे के नमूने लेकर धरती पर लौटा। आज 'चांग ई 5' इनर मंगोलनिया क्षेत्र के सिजिवांग जिले में उतरा। 'चांग ई 5' के चार में से दो मॉड्यूल एक दिसंबर को चांद पर पहुंचे थे। उन्होंने करीब दो किलोग्राम नमूने एकत्र किए। नमूनों को सील बंद कंटेनर में रखा गया। 'चांग ई 5' चांद की सतह पर पहुंचने वाला चीन का तीसरा यान है।