चीनी मांझे ने धीमी की दिल्ली मेट्रो की रफ्तार, रुकी रेड लाइन
jyoti ojha
News Editor
Image Credit: Twitter
रविवार शाम 4 :35 बजे दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन के सीलमपुर मेट्रो स्टेशन के नजदीक पावर लाइन पर चीनी मांझा आ गया जिसके बाद अचानक बिजली चमकने जैसी घटना से रेड लाइन पर मेट्रो रुक गई। मेट्रो के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया की सीलमपुर स्टेशन पहुंचने से कुछ देर पहले अचानक हुए स्पार्क के बाद की गई छानबीन में पता चला कि चीनी मांझा ओएचई पर आ गया था|
