कॉग्निजेंट की कर्मचारियों को अप्रैल में बेस सैलरी का 25% अतिरिक्त वेतन देने की घोषणा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अमेरिकी आईटी सर्विसेज़ फर्म कॉग्निजेंट ने कोरोना वायरस संकट के बीच काम करने के लिए भारत में अपने एसोसिएट और उससे निचले स्तर के कर्मचारियों को अप्रैल में बेस सैलरी का 25% अतिरिक्त वेतन देने की घोषणा की है। दिसंबर 2019 तक कॉग्निजेंट के भारत में 2.03 लाख कर्मचारी थे और इस फैसले से 1.30 लाख कर्मचारियों को फायदा होगा। आईटी सर्विसेज़ फर्म कॉग्निजेंट की घोषणा से कर्मचारी खुश हैं।
