कोरोना मरीज की एंटीबॉडी से बनी दवा का अमेरिका में इंसानों पर ट्रायल शुरू
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
हालिया अमेरिका की दवा कंपनी एलि लिली ने बताया कि कोरोना के इलाज में संक्रमित मरीज की एंटीबॉडी से दवा का ट्रायल मनुष्यों पर करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। वहीं यह एलवाई सीओवी 555 नामक इस परीक्षण को जून के आखिर में करने की संभावना है। कंपनी का कहना है कि एंटीबॉडी ट्रीटमेंट को इस तरह डिजाइन किया गया है कि जिससे कोरोना वायरस को न्यूट्रलाइज किया जा सकता है।
