बीजेपी सांसद राजकुमार चाहर के फर्जी फेसबुक अकाउंट के जरिए लोगों से ठगी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
बीजेपी सांसद राजकुमार चाहर के नाम पर फर्जी अकाउंट बनाकर साइबर क्रिमिनल्स ने लोगों से ठगी की। अपराधियों ने लोगों से 25-25 हजार रूपये अपने खातों में डलवाए। संदेश में लिखा गया कि बीमारी के उपचार के लिए रकम भेजिए। इसकी जानकारी सांसद के पास भी पहुंची है। उनका कहना है कि वो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कराएंगे। किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और फतेहपुर सीकरी के सांसद चाहर के परिचितों से पैसा मांगा गया।
