पहला भारतीय ब्रैंड बना Daiwa, इस टेक्नोलॉजी के साथ 4K टीवी लॉन्च करने वाला
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
Daiwa ने हाल ही में भारत में एक नया 4K स्मार्ट टीवी पेश किया है। D50U1WOS नई लाइनअप में पहला टीवी है और इसमें webOS दिया। D50U1WOS के लॉन्च ने Daiwa को webOS द्वारा संचालित 4K स्मार्ट टीवी लॉन्च करने वाला पहला भारतीय ब्रैंड बना है। ब्रैंड ने कहा कि टीवी भारत में VIDEOTEX की ग्रेटर नोएडा मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी में बनाए जाएंगे। टीवी में डुअल-बैंड Wifi, ALLM और MEMC जैसे अन्य फीचर्स हैं।
