सरकार ने लॉन्च किया नया डिजिटल पेमेंट एप DakPay
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भारतीय डाक विभाग और इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक्स ने नया डिजिटल पेमेंट एप डाकपे लॉन्च किया। DakPay की लॉन्चिंग आज एक वर्चुअल इवेंट में आईटी एवं दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद की मौजूदगी में हुई। इससे संबंधित बैंक और डाक की अन्य सेवाएं भी मिलेंगी। डाकपे एप में भी डिजिटल पेमेंट के लिए क्यूआर कोड स्कैन करने की सुविधा है। रविशंकर ने इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के प्रयासों की सराहना की।
