दुनियाभर में अब तक करीब 50 लाख लोगों का डेटा चोरी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: cpo magazine
NordVPN ने जानकारी दी कि दुनियाभर में अब तक करीब 50 लाख लोगों का डेटा चोरी हुआ और इनकी बिक्री बॉट मार्केट में भी हो चुकी है। इनमें से भी 600,000 लोग भारत से हैं। बॉट मार्केट का इस्तेमाल हैकर्स द्वारा बॉट मैलवेयर के जरिए विक्टिम डिवाइस से चोरी किए गए डेटा को बेचने के लिए होता है। एक शख्स की डिजिटल जानकारी की कीमत 490 रुपये तय की गई।
