डीप फ्रीजर्स और हल्के कमर्शियल एसी को भी मिलेगी रेटिंग
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
सरकार ने डीप फ्रीजर्स और हल्के कमर्शियल एसी में बिजली की खपत कम करने के लिए स्टार लेबलिंग की शुरुआत की। ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी की ओर से जारी इस स्टार लेबलिंग को डीप फ्रीजर और एसी बनाने वाली कंपनियों को दिसंबर 2021 तक लागू करना होगा। अभी ये कार्यक्रम स्वैच्छिक है, लेकिन बाद में ये अनिवार्य होगा। इससे पहले 24 उपकरणों के लिए स्टार लेबलिंग जरूरी हो चुकी है।
