इंडियन नेवी में शामिल हुई INS खंडेरी, रक्षामंत्री बोले-अगर जरूरत पड़ी तो अपनी ताकत दिखा देंगे हम
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: PTI
शनिवार को भारतीय नौसेना में स्वदेश निर्मित कलवरी श्रेणी की दूसरी डीजल-इलेक्ट्रिक पनडुब्बी खंडेरी को शामिल किया गया है. इस दौरान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान के पीएम इमरान खान पर तंज कसते हुए कहा कि पड़ोसी मुल्क के पीएम दुनिया में दर-दर भटक रहे हैं और उनसे कुल मिलाकर कार्टूनिस्ट को मसाला मिल रहा है. सिंह ने आगे कहा कि भारत की तटीय क्षेत्र में शांति बाधित करने वालों के खिलाफ नौसेना कड़ी कार्रवाई करेगी.
