दिल्ली हाई कोर्ट ने खारिज की ट्विटर के खिलाफ दायर की गई याचिका
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
बुधवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने वह जनहित याचिका सुनने से इनकार कर दिया, जिसमें ट्विटर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी। याचिकाकर्ता संगीता शर्मा ने मांग की थी कि ट्विटर के खिलाफ कार्रवाई हो क्योंकि ट्विटर भारत के खिलाफ खालिस्तान आंदोलन जैसे विरोधी दुष्प्रचार की साजिश में मददगार साबित हो रहा है। हालांकि दिल्ली हाईकोर्ट ने याचिका को यह कहकर खारिज कर दिया कि यह केवल दावे हैं।
