दिल्ली पुलिस ने बुल्ली बाई ऐप के क्रिएटर को असम से किया गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: twitter
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बुल्ली बाई ऐप के क्रिएटर को असम से गिरफ्तार किया। टीम आरोपी को लेकर दोपहर साढ़े 3 बजे तक दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेगी। इसके बाद ही मामले में ज्यादा जानकारी मिल सकेगी। मामले में पहले से मयंक रावल नामक छात्र को उत्तराखंड से पकड़ा गया। मुंबई पुलिस ने श्वेता सिंह को उत्तराखंड से और इंजीनियरिंग छात्र विशाल कुमार झा को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया था।
