जल्द ही भारत में बनेंगे ड्रोन्स, DGCA ने मंजूरी की प्रकिया को किया तेज
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
अभी तक देश की सुरक्षा के लिए ड्रोन को चीन अमेरिका जैसे देशों से खरीदा जाता है. वहीं अब खबर है कि जल्द ही भारत को दूसरे देशों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा क्योंकि DGCA ने ड्रोन बनाने की मंजूरी पर काम तेज कर दिया है. हालांकि 2 महीने में 5 कंपनियों को ड्रोन बनाने के लिए मंजूरी मिली है. इसमें SkyLark Drone, IdeaForge जैसी कंपनियां शामिल हैं. इन ड्रोन्स का इस्तेमाल एग्रीकल्चर, सर्वे जैसे क्षेत्रों में होगा.
