भारत में मोबाइल डाटा की डाउनलोड रफ्तार 115% बढ़ी, कई देश हुए पीछे
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Business Insider
भारत में मोबाइल डाटा की डाउनलोडिंग स्पीड़ 115% बढ़ी। सितंबर 2022 में स्पीड 13.87 एमबीपीएस थी, जो जनवरी 2023 में 29.85 एमबीपीएस हुई। भारत इस मामले में अब रूस, अर्जेंटीना, पाकिस्तान, बांग्लादेश व इंडोनेशिया जैसे देशों से आगे निकला। ऊकला के मुताबिक, जनवरी 2023 में भारत 69वें पायदान पर था लेकिन अब 5जी के कारण भारत 49वें स्थान पर पहुंच गया है। सितंबर, 2022 में यह 118वें स्थान पर था।
