चिदंबरम के बयान पर DRDO चीफ का पलटवार, कहा-टेस्ट के बाद मिशन को सीक्रेट नहीं रखा जा सकता
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
शनिवार को DRDO के चीफ सतीश रेड्डी ने कांग्रेस नेता पी. चिंदबरम के मिशन शक्ति पर दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि मिशन शक्ति की प्रकृति ऐसी है कि इसको किसी भी तरह से छिपाया नहीं जा सकता है. उन्होंने कहा कि उपग्रह को दुनियाभर के कई स्टेशनों के जरिये ट्रैक किया जाता है. साथ ही कहा कि इस मिशन के लिए सभी जरूरी मंजूरियां ली गई थीं.
