दुश्मनों को धूल चटाने के लिए DRDO ने ATGM मिसाइल का किया सफल परीक्षण
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: jagran
गुरुवार को भारत ने दुश्मनों को धूल चटाने के लिए MP-ATGM मिसाइल का सफल परीक्षण किया है. DRDO ने राजस्थान में बीती रात 2-3 Km स्ट्राइक रेंज के साथ इस मिसाइल का टेस्ट किया. इससे दुश्मनों के टैंक को युद्ध के मैदान में आसानी से नष्ट किया जा सकता है. इस मिसाइल को कंधे पर रखकर भी चलाया जा सकता है. बता दें कि 2.5 किमी रेंज वाली इस मिसाइल का निर्माण देश में ही होगा.
