डीआरडीओ ने किया एसएमएआरटी के सुपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
डीआरडीओ ने सोमवार को टॉरपीडो, एसएमएआरटी की सुपरसोनिक मिसाइल असिस्टेड रिलीज़ का सफल परीक्षण किया। इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले, 'मैं डीआरडीओ और अन्य हितधारकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई देता हूं।' सुपरसोनिक मिसाइल असिस्टेड रिलीज को ओडिशा तट से दूर व्हीलर द्वीप से सोमवार सुबह 11:45 बजे सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया। सुपरसोनिक मिसाइल असिस्टेड रिलीज प्रक्षेपण पनडुब्बी रोधी युद्ध क्षमता स्थापित करने में महत्वपूर्ण है।
