इस वजह से देश को डेबिट कार्ड मुक्त बनाने की राह पर SBI
jyoti ojha
News Editor
Image Credit: shortpedia
एसबीआई,डेबिट कार्ड को खत्म करने का लक्ष्य रखते हुए अपनी योनो एप के साथ डिजिटल भुगतान प्रणाली लाने की दिशा में काम कर रहा है। एसबीआई के चेयरमैन रजनीश कुमार ने कहा है की हमारी योजना डेबिट कार्ड को प्रचलन से बाहर करने की है और हमें पूरा भरोसा है कि हम यह कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि डिजिटल समाधान पेश करने वाले एसबीआई के योनो एप की डेबिट कार्ड मुक्त देश बनाने में अहम भूमिका होगी।
