अफगानिस्तान के हिंदूकुश में महसूस हुए भूकंप के झटके, 5.2 रही तीव्रता
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
अफगानिस्तान के हिंदूकुश में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिएक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.2 मापी गयी। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया आज शाम लगभग 3 बजे के आसपास यहां भूकंप आया। झटके महसूस होने पर लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। हालांकि, अभी तक भूकंप से किसी तरह के जान-माल का नुकसान होने की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।