बैन होने के बाद भी Tiktok ने भारतीय कर्मचारियों को दिया चार लाख तक का बोनस
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
भारत में प्रतिबंधित ऐप टिकटॉक की स्वामित्व वाली कंपनी बाइटडांस ने अपने भारतीय कर्मचारियों को बोनस के तौर पर लाखों रुपये दिए हैं। कंपनी ने इस महीने की शुरुआत में ही अपने भारतीय कर्मचारियों को कैश बोनस देने की बात कही थी। फुल टाइम काम करने वाले कर्मचारियों को 1-4 लाख और मध्यम वर्गीय कर्मचारियों को 50,000 रुपये तक का बोनस दिया है। कंपनी में करीब दो हजार भारतीय कर्मचारी है।