फेसबुक और ट्विटर को भारत में लेना पड़ सकता है लाइसेंस
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
डेटा लीक होने की घटनाएं सामने आने के बाद सोशल मीडिया कम्पनियों पर सरकार ने ये दबाव बनाया है कि यूजर्स का डेटा देश में ही रखा जाए। सूत्रों का कहना है कि इससे जुड़ा नया कानून अगले महीने आ सकता है, जिसमें आईटी कंपनियों के लिए जरूरी बदलाव किए जाने का प्रस्ताव है।इसके तहत फेसबुक ट्विटर जैसी कम्पनियों को अब भारत मे रहने के लिए लाइसेंस लेना पड़ सकता है।
