फेसबुक और ट्विटर यूजर्स का डाटा हुआ लीक, थर्ड-पार्टी ऐप्स द्वारा किया जा रहा था एक्सेस
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
फेसबुक और ट्विटर के यूजर्स का डाटा एक बार फिर लीक होने का मामला सामने आया है। इस बार प्ले स्टोर पर मौजूद थर्ड-पार्टी ऐप्स वन ऑडियंस और मोबीबर्न सॉफ्टवेयर डेवलवमेंट किट्स द्वारा गलत तरीके से यूजर्स के इमेल एड्रेस, यूजरनेम और रीसेंट ट्विट्स जैसी महत्वपूर्ण जानकारियों को एक्सेस किया जा रहा था। हालाँकि जांच के बाद नियम उलंघन मामले में उन एप्स को फेसबुक और ट्विटर प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया है।
