चीन के राष्ट्रपति के नाम का गलत ट्रांसलेशन करने पर फेसबुक ने मांगी माफी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
फेसबुक के द्वारा चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के नाम का गलत ट्रांसलेशन करने पर विवाद काफी गहराया। दरअसल, एक आधिकारिक पोस्ट में शी जिनपिंग के नाम का ट्रांसलेशन ‘मिस्टर शिटहोल कर दिया गया था। जिसको लेकर मामला गरमाने लगा। बाद में फेसबुक ने माफी मांगते हुए इस गलती को एक टेक्निकल एरर करार दिया। फेसबुक प्रवक्ता ने कहा जो टेक्निकल इश्यू हुआ था, उसे ठीक कर लिया गया है।