फेसबुक के हेड ऑफिस को मिली बम से उड़ाने की धमकी
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
मंगलवार शाम करीब 5 बजे यूएस के मेनलो पार्क में स्थित जेफरसन ड्राइव एरिया में फेसबुक के हेड ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी के बाद ऑफिस परिसर की इमारत को खाली करा लिया गया है. साथ ही न्यूयॉर्क पुलिस के क्राइम स्टॉपर्स विभाग इस मामले की जांच कर रही है. यूनिट ने एलर्ट जारी करके कार्रवाई शुरू कर दी है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक धमकी के बाद बम स्क्वॉड को तैनात कर दिया गया है.साथ ही लोगों को जेफरसन ड्राइव एरिया से दूर रहने की सलाह दी गई है.
