कोरोना की दवा खोजने के लिए फेसबुक सीईओ जुकरबर्ग ने दिए 2.5 करोड़ डॉलर
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
जहां पूरी दुनिया के वैज्ञानिक और डॉक्टर्स कोरोना का इलाज ढूंढ रहे हैं। ऐसे में फेसबुक के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग ने बिल एवं मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन के साथ हाथ मिलाने और 2.5 करोड़ डॉलर की राशि देने का ऐलान किया है। जुकबर्ग ने इस बात का ऐलान एक अमेरिकी टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में किया। उन्होंने कहा मुझे गर्व है कि कोरोना का इलाज खोजने में तेजी लाने के प्रयासों में शामिल होने जा रहा हूं।
