पक्षपात का आरोप झेल रही Facebook इंडिया की पॉलिसी हेड अंखी दास ने दिया इस्तीफा
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
फेसबुक पर नफरत फैलाने वाली टिप्पणियों को लेकर पाबंदी लगाने के मामले में कथित पक्षपात झेल रही फेसबुक इंडिया की पब्लिक पॉलिसी की हेड अंखी दास ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। फेसबुक ने इसकी जानकारी दी है। बीते 23 अक्टूबर को अंखी दास बीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी की अध्यक्षता वाली डाटा सुरक्षा विधेयक 2019 पर संसद की संयुक्त समिति के सामने पेश हुई थीं। वहीं समिति के सदस्यों ने उनसे दो घंटे तक कई तरह सवाल किए।
