1,277.3 करोड़ रुपए हुआ फेसबुक इंडिया का राजस्व, दोगुना हुआ मुनाफा
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
फेसबुक इंडिया का राजस्व पिछले वित्त वर्ष 2019-20 के दौरान 43% की जोरदार वृद्धि के साथ 1277.3 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वहीं कंपनी का शुद्ध लाभ दुगुने से भी अधिक होकर 135.7 करोड़ रुपए हुआ है। इसे लेकर फेसबुक के प्रवक्ता ने कहा, 'भारत उनके लिये महत्वपूर्ण बाजार है'। इससे पिछले वित्त वर्ष में कंपनी की कुल आय 893.4 करोड़ रुपए और 65.3 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।