जलवायु विज्ञान सूचना केंद्र शुरू कर रहा फेसबुक, मिलेगी सटीक जानकारी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
फेसबुक जलवायु परिवर्तन से संबंधित सही जानकारी अपने यूजरों तक पहुंचाने के लिए जलवायु विज्ञान पर एक सूचना केंद्र शुरू करने जा रहा है। जानकारी के मुताबिक इस केंद्र को सबसे पहले अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी और ब्रिटेन में शुरू किया जाएगा। कंपनी ने कहा, 'यह प्रोजेक्ट उसके COVID-19 सूचना केंद्र पर आधारित है। इसके अलावा इस दिशा में काम कर रहे लोग भी यहां से काफी जानकारी हासिल कर सकेंगे।