व्यापारियों की मदद के लिए फेसबुक ने शुरू की ऑनलाइन दुकान सेवा
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कोरोना के कारण नुकसान झेल रहे व्यापारियों की मदद के लिए फेसबुक ने ऑनलाइन दुकान सेवा शुरू की है। इसके तहत छोटे और मध्यम आकार के व्यवसायी फेसबुक और इंस्टाग्राम पेज पर अपनी दुकान बना कर अपने हिसाब से सामान सजा सकेंगे। जिससे ग्राहक कैटलॉग देखकर चैट विंडो के माध्यम से खरीदारी कर ऑनलाइन पेमेंट भी कर पाएंगे। कोरोना काल मे फेसबुक की यह पहल एक क्रांतिकारी कदम साबित होगी।
