फेसबुक ने ब्रिटेन-यूरोप सहित 32 देशों में शुरू की डेटिंग की सुविधा
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
फेसबुक ने ब्रिटेन-यूरोप में अपनी डेटिंग सेवा लॉन्च कर दी। ‘फेसबुक डेटिंग’ यूजर को मूल फेसबुक अकाउंट से अलग अकाउंट बनाने की सुविधा देता है। इसके जरिए आसपास के इलाकों में मौजूद संभावित पार्टनर से संपर्क साधना संभव होगा। साथ ही उन्हें करीब से जानने के लिए चैटिंग और वर्चुअल कॉल का सहारा भी लिया जा सकता है। ‘फेसबुक डेटिंग’ पर ‘सीक्रेट क्रश’ नाम का एक दिलचस्प फीचर भी उपलब्ध है।