फेसबुक ने एपल के पेज का वेरिफिकेशन हटाया, ब्लू टिक गायब
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
एपल अपने एप स्टोर की नई प्राइवेसी पॉलिसी को यूजर्स के लिए बढ़िया बता रहा है। वहीं फेसबुक खुलकर इसका विरोध कर रहा है। फेसबुक ने बड़ा कदम उठाते हुए एपल के फेसबुक पेज का वेरिफिकेशन हटा दिया है, हालांकि अभी तक यह साफ नहीं है कि किस कारण से फेसबुक ने ये फैसला लिया। फेसबुक पर तमाम बड़ी कंपनियों और ऑर्गेनाइजेशन के पेज ब्लू टिक के साथ वेरिफाइड हैं।
