कांग्रेस के आरोपों पर फेसबुक ने लिखा पत्र, हम घृणा एवं कट्टरता को करते हैं खारिज
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
फेसबुक और भाजपा सांठगांठ को लेकर फेसबुक ने कांग्रेस को एक पत्र लिखा है। जिसमें साफ किया गया है कि कांग्रेस की ओर से लगाए गए भेदभाव के आरोपों को गंभीरता से लिया है और सुनिश्चित किया है कि वह एक निष्पक्ष मंच है और सभी तरह की घृणा एवं कट्टरता को खारिज करता है तथा वह एक ऐसे मंच के तौर पर बने रहने का प्रयास करता है जहां लोग खुलकर अपनी भावनाएं प्रकट कर सकें।
