x

फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम में तकनीकी खराबी, छह घंटे बाद सेवाएं बहाल

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम की सेवाएं छह घंटे बाद बहाल हुईं। कंपनी ने असुविधा के लिए माफी मांगी। रात करीब सवा 9 बजे फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम के सर्वर डाउन होने से यूजर्स को इस परेशानी का सामना करना पड़ा। आउटेज की यह समस्या पैदा होने पर लोग न तो मैसेज भेज पा रहे थे और न ही उन्हें कोई मैसेज मिल रहा था। फिलहाल सेवाएं बहाल हो गई हैं।