फेसबुक लाएगी क्लबहाउस जैसा ऑडियो रूम्स फीचर, सामने आए स्क्रीनशॉट्स
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
तेजी से लोकप्रिय हुए ऑडियो चैट प्लेटफॉर्म क्लबहाउस को टक्कर देने के लिए फेसबुक नए प्रोडक्ट्स पर काम कर रही है। फेसबुक ऐप में जल्द यूजर्स को वीडियो चैट रूम्स की तरह ही ऑडियो चैट रूम्स का विकल्प मिल सकता है। प्लेटफॉर्म का नया फीचर टेस्टिंग के दौरान दिखा है और इसके साथ यूजर्स अपने दोस्तों के साथ प्राइवेट ऑडियो रूम शुरू कर सकेंगे। नए फीचर को पिछले साल लॉन्च किए गए मेसेंजर रूम्स का हिस्सा बनाया जा सकता है।