न्यूज टैब के रूप में नया सेक्शन लॉन्च करेगा फेसबुक
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक अपने यूजर्स और बिज़नस पार्टनर्स के लिए समय समय पर नए फीचर्स लाता रहता है। इसी कड़ी में 25 अक्टूबर को फेसबुक News टैब का नया सेक्शन लॉन्च करने की तैयारी में है। इस टैब में सैकड़ों न्यूज पब्लिशर्स की खबरें पढ़ने को मिलेंगी। इसके लिए फेसबुक न्यूज पब्लिशर्स के साथ पार्टनर्शिप करेगी और बताया जा रहा है कि इनमें से कुछ को पैसे भी देगी।
