Apple Products में खामी ढूंढकर जीतें 10.7 करोड़ रुपए के इनाम, प्लस 50% बोनस
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
सिक्युरिटी बाउंटी प्रोग्राम घोषित करते हुए दिग्गज टेक कंपनी Apple ने अपने प्रोडक्ट और ऑपरेटिंग सिस्टम को सबसे सुरक्षित बताते हुए लोगों को चुनौती दी है कि जो भी उसके प्रोडक्ट में सुरक्षा खामी ढूंढेगा, उसे 10.7 करोड़ रुपए तक के इनाम दिए जाएंगे। Apple Products में खामी ढूंढने वाले को 50% बोनस भी मिलेगा। इससे पहले अगस्त में Apple ने सिर्फ बग प्रोग्राम को लेकर ऐसा ऐलान किया था।
