जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में लगाया गया पहला मिल्क एटीएम
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
जम्मू-कश्मीर में पहला मिल्क एटीएम लगाया गया है। ये मिल्क एटीएम पुलवामा में लगाया गया है। मशीन को पशु और भेड़पालन विभाग के सहयोग से एक पेशेवर दूध आपूर्तिकर्ता, शब्बीर अहमद वाघे द्वारा मुख्य शहर पुलवामा के चटपोरा क्षेत्र में शहीद पार्क के पास स्थापित किया गया है। बता दें वाघे ने उद्यम को स्थापित करने में मदद पाने के लिए एकीकृत डेयरी विकास योजना के तहत आवेदन किया था।
