घरवालों ने PUBG खेलने से किया मना तो घर से भाग गए पांच बच्चे
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
धीरे धीरे पबजी की दीवानगी अब पागलपन का रूप ले रही है। ऐसा ही एक नया मामला सामने आया है। दिल्ली पुलिस ने पांच ऐसे नाबालिग बच्चों को पकड़ा है जो पबजी खेलने के लिए घर से भाग गए थे। रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली पुलिस द्वारा पकड़े गए ये पांचों बच्चे उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के रहने वाले हैं। इन बच्चों के घरवालों द्वारा गेम खेलने से मना करने पर इन्होंने ऐसा कदम उठाया।
