चन्द्रयान 3 के लिए, केंद्र से बजट के अलावा इसरो ने मांगे और 75 करोड़ रुपये
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
इसरो इन दिनों अपने महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट चन्द्रयान 3 की तैयारियों में जुटा है। इसके लिए इसरो ने केंद्र सरकार से बजट के अतिरिक्त 75 करोड़ रुपये की मांग की है। इसमें 60 करोड़ रुपये मशीनरी, उपकरण और दूसरे खर्चों के लिए और बाकी 15 करोड़ रेवेन्यू खर्च के लिए मांगे गए हैं। इसरो को सरकार की तरफ से आश्वासन भी मिल गया है कि उसे जल्द यह बजट दे दिया जाएगा।
