पहली बार आम नागरिक को अंतरिक्ष में भेजेगा चीन, आज लॉन्च होगा मिशन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: AP
चीन पहली बार किसी यात्री को अंतरिक्ष में भेजेगा। ये मिशन आज सुबह 9 बजकर 31 मिनट पर जिउगुआन सैटेलाइट सेंटर से लॉन्च होगा। पश्चिमी देशों के अंतरिक्ष पर यात्री भेजने की होड़ के बीच चीन का दावा काफी महत्वपूर्ण है। आज तीन यात्री अंतरिक्ष के लिए रवाना होंगे। इन्हें शेनझोउ-16 अंतरिक्ष यान से भेजा जाएगा। चीन ने 2030 तक चांद पर मानव मिशन भेजने का भी ऐलान किया है।
