Uc browser के बंद होने के बाद भारत में लॉन्च हुए iC Browser, 10 लाख लोगों ने किया डाउनलोड
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
चीनी ऐप्स बंद होने के बाद आत्मनिर्भर भारत के तहत टाटा कंपनी के पूर्व कर्मचारी व पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर अर्पित सेठ ने बनारस में भारत का पहला देसी ब्राउजर लॉन्च किया है। यह iC Browser ऐप भारतीयों के बीच चीनी Uc browser का बेहतरीन विकल्प बन कर उभरा है। इसके लॉन्च होते ही कुछ घंटों में ही उसे 10 लाख से अधिक लोगों ने डाउनलोड कर लिया है। इसमें वीडियो को क्रिएट, एडिट और शेयर कर सकते हैं।
