ट्विटर पर लगा चार करोड़ रुपये का जुर्माना
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर आयरलैंड ने बड़ा जुर्माना लगाया है। आयरलैंड के डाटा नियामक ने ट्विटर पर 4,50,000 यूरो यानी करीब चार करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। ट्विटर पर यह जुर्माना उस बग को लेकर लगा है , जिसके कारण कई लोगों के प्राइवेट ट्वीट पब्लिक हो गए थे। नए यूरोपियन यूनियन डाटा प्राइवेसी सिस्टम के अनुसार किसी अमेरिकी कंपनी पर होने वाली यह सबसे पहली कार्रवाई है।
